रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में ईओडब्ल्यू ने इस स्कैम में बड़ी कार्यवाही करते हुए, 14 बड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी है.. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों के ठिकानों पर दबिश दी गई है. उनमें पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ,पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा,सरकारी शराब कंपनी के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी,आबकारी अधिकारी सौरभ बख्शी,अशोक सिंह,अरविंद सिंह,सिद्धार्थ सिंघानिया के नाम शामिल हैं.. सूत्रों ने ये भी बताया कि अधिकारियों के.साथ ही छत्तीसगढ़ के तीनोंबड़ी शराब डिस्टिलरी केडिया,वेलकम और भाटिया ग्रुप के ठिकानों पर भी ईओडब्ल्यू की टीम छापेमारी के लिए पहुंच चुकी हैं..जानकारी मिल रही है की ईओडब्ल्यू के 150 अफसरों की टीम इस छापेमारी के लिए लगी हुई है…रेड कार्यवाही के पहले ईओडब्ल्यू ने विशेष न्यायधीश निधि शर्मा की कोर्ट से सर्च वारंट लिया और आज तड़के ही संबंधितों के ठिकानों पर पहुंच गई…फिलहाल कार्यवाही जारी है…
104
