जन्मदिन की खुशियां मनाने का इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं, जरूरतमंदों को कराया भोजन, मिष्ठान भी बांटे गए, हर कोई कह रहा वाह कप्तान साहब…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़ । यूं तो रायगढ़ जिले में अगर कहीं सामाजिक कार्यो की चर्चा होती है तो सर्वप्रथम स्व. सेठ किरोड़ीमल जी को याद किया जाता है। दानवीर की नगरी कहे जाने वाले रायगढ़ जिले में ऐसा कुछ नज़ारा अक्सर देखने को मिलता रहा है जिसे देखकर लगता है कि आज भी यहां पुरानी परंपरा का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है । इसी क्रम में जिले के नव पदस्थ पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल को जिले का पदभार सम्हाले अभी महीने भर का वक़्त नही हुआ है, और इस बीच उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्य की पूरे प्रदेश में चर्चा होने लगी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के पुत्र निवांश पटेल आज 3 वर्ष के हुए हैं । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती उर्चिता पटेल के द्वारा उनके पुत्र निवांश के जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए ऐसा कुछ सराहनीय कार्य किया गया जिसकी अब पूरे प्रदेश में चर्चा होने लगी है।
दरअसल रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल व उनकी पत्नी के द्वारा कार्डिनल रोटी बैंक के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के बाहर गरीब व जरूरतमंदों के हित के लिए एक छोटा सा प्रयास करने के साथ साथ अपने बेटे के जन्मदिन को यादगार तरीके से मनाने के उद्देश्य से जन्मदिन की खुशी को आम जनता के साथ मनाते हुए ऐसा काम किया गया जिसकी आज हर कोई सराहना कर रहा है और हर कोई इससे प्रभावित होकर कुछ इसी तरह जन्मदिन की खुशियां मनाने की बात कह रहा है।

बेटे के जन्मदिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन के बाहर सैकड़ो लोगों को न केवल भोजन कराया बल्कि मिष्ठान खिलाकर उनका मुह मीठा किया गया। इस आयोजन के दौरान रायगढ़ जिले में शांति व्यवस्था बनाने में अपनी सम्पूर्ण भागीदारी निभाने वाले एडिशनल एसपी संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, टीआई कोतवाली शनिप रात्रे व कार्डिनल रोटी बैंक के सदस्यगण मौजूद रहे । इस कार्य को देखकर हर कोई यही कहता नज़र आया वाह कप्तान साहब…!

Related Posts