122
बीजापुर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित बन्देपारा व कोरंजेड़ के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 1 महिला व 1 पुरुष नक्सली को मार गिराया हैं। साथ ही मौके से हथियार, वायरलेस सेट, विस्फोटक व नक्सली सामाग्री तथा रोजमर्रा के सामान बरामद किए गए हैं। मद्देड़ थाना क्षेत्र में हुए इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। इधर सूत्रों से खबर मिली है कि बन्देपारा कोरंजेड मुठभेड़ में एक टॉप लीडर महिला नक्सली भी मारी गई हैं। जो डीव्हीसीएम के पद पर पदस्थ है, और उस पर आठ लाख रुपये का ईनाम घोषित हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस की तरफ से अब तक नहीं कि गई है।
