160
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मां और बेटी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के बनियापारा वार्ड निवासी खुशबू शर्मा शादी होकर दुर्गा गई थी। जो 5-6 सालों से पति से अलग अपने 13 वर्षीय बेटी के साथ मायके रहे रही थी। दोनो ने बीती रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वही पुलिस का कहना है कि अभी खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुड़ गई है।
