133
जांजगीर चांपा जिले के पोड़ीदलहा गांव में कूलर को बंद करने के करंट की चपेट में आने महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी अनुसार,आज बुधवार की सुबह शशि साहू 32 वर्ष सुबह करीबन 7 बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई हुई थी। कूलर को बंद करने के दौरान महिला शशि साहू करंट की चपेट में आ गई। मूर्छित होकर गिर पड़ी जिसे देख परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। घटना की जानकारी अकलतरा थाना में दी गई,पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
