मेडिकल कॉलेज में चोर की करतुत CCTV कैमरे में कैद, मरीज के परिजन का आधी रात मोबाइल किया पार

by Kakajee News

कोरबा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजन की मोबाईल चोरों ने पर कर दिया घटना बीती रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है जहां जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की परिजन एक्स-रे रूम के बाहर टेबल पर सोए हुए थे तीन टेबल लगे हुए थे जहां अलग-अलग तीनों मरीज के परिजन सोए हुए थे रात के वक्त युवक पहुंचा और सो रहे लोगो के बीच बैठ गया और सुन पान का फायदा उठाते हुए तकिए के नीचे रखें मोबाइल को कर लेकर बड़े कि शातिराना अंदाज में भाग जाता है।

चोर जब चोरी करने जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे लेकिन उन्हें वह चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

ग्राम बिरदा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का नसबंदी करने के बाद से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है रात के वक्त वह खाना खाने अस्पताल के बाहर गया हुआ था वापस लौट के बाद वह जैसे ही अंदर घुसा उसे एक युवक मिला जो उससे बातचीत करने लगा लगभग 9 मिनट तक युवक बात किया जब सुबह हुई इस दौरान जिला मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने बुलाया और उसे युवक के बारे में पूछताछ की इस दौरान उसे पता चला कि वह युवक चोर था उसकी सारी करतूत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है उसे नहीं पता कि वह युवक कौन है युवक बेवजह बातचीत कर रहा था।

जिला मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज निकालकर इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई वह जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। जिला मेडिकल कॉलेज में चोरी के कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी मरीज है उसके परिजनों का मोबाइल चोरी की घटना सामने आ चुकी है यही नहीं कुछ दिनों पहले ही डॉक्टर के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है जो अब तक चोर पुलिस के पकड़ से बाहर है।
मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा के लिए प्रबंधन ने करोड़ों रुपए खर्च कर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

Related Posts