विशाखापट्टनम ट्रेन में लगी आग,मचा हड़कप काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगा बताया जा रहा

by Kakajee News

कोरबा। कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए शनिवार की शाम 4:10 में यात्री ट्रेन रवाना हुई। जहां विशाखापट्टनम पहुंचते ही ट्रेन में आग लग गई बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और किसी तरह दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन जैसे ही विशाखापट्टनम पहुंची इस दौरान साफ सफाई के लिए पिट लाइन पर ट्रेन को लगाया गया इस दौरान एक के दो कोच में अचानक आग लग गई।

कोरबा स्टेशन मास्टर एसके विश्वास ने फोन पर बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से घटनाक्रम की जानकारी की विशाखापट्टनम में आगजनिक की घटना घटी है यात्री ट्रेन शनिवार की शाम 4:10 में कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई है जहां सुबह 6:10 में पहुंचने की जानकारी मिली है इस दौरान घटना सामने आई है कोई भी यात्री हताहत नही हुए है।

वही विशाखापट्टनम में आग लगने की सूचना के बाद कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फोन कर उनसे हाल-चाल जानने की कोशिश की।

Related Posts