अब इस तरह से भी होने लगी है ठगी, मामला जानकार उड़ जाएंगे आपके भी होश, एक परिवार को गंवाने पड़े 17.5 लाख…….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

दुर्ग। ठगी के अपने कई किस्से सुने होगे लेकिन इस बार ठगी के नए स्वरूप देखने को मिला है जहां शादी कराने के नाम पर एक व्यापारी के परिवार के साथ 17.5 लाख रुपए गवाने पड़े। युवक के परिवार की प्राथमिकता स्वजातीय कन्या की थी। इसका फायदा उठाकर सात लोगों ने ठगी का जाल फैलाया। इनमें एक महिला ने विवाह एजेंट, दूसरी समाज की अविवाहित कन्या और शेष ने पिता,भाई एवं अन्य रिश्तेदार का किरदार निभाया।प्रार्थी को रिपोर्ट पर दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है ।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दूल्हे ने कथित पत्नी का आधार कार्ड मांगा तो बहाने बनाने लगी। शक हुआ तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। जिसके बाद प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस में की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कथित पत्नी समेत सातों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों ने नाम बदलकर अपना परिचय बताया था इस मामले में कथित दुल्हन पूर्वा जैन,विवाह एजेंट सरला,पूर्वा के भाई संतोष समेत 7 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने दर्ज कर जांच में जुट गई है।
प्रार्थी ने शिकायत में बताया है कि पिता के व्यवसाय संभालने और 5 बहनों की शादी की जिम्मेदारी निभाने के कारण देरी से विवाह करना पड़ा और उनके परिवार को स्वजातीय जैन लड़की की तलाश थी। तभी प्रार्थी के पिता ने सूरत में परिचित महावीर जैन से शादी बारे में चर्चा की महावीर ने इंदौर की विवाह एजेंट सरला के बारे में बताया। इस पर सरला ने इंदौर की युवती पूर्वा जैन नाम की युवती का बायोडाटा भेजा। जिसे प्रार्थी के पिता और बहनों ने बात आगे बढ़ाने के लिए पूर्वा को देखने इंदौर पहुंचे। लेकिन जब सभी लड़की के घर पहुंचे एक युवक ही घर पर था। जिसे पूर्वा का छोटा भाई बताया गया। बाद में रिश्ता तय करने की एवज में विवाह एजेंट सरला ने 1.5 लाख रुपए मांगे। लेकिन प्रार्थी के परिवार वालों ने तत्काल 11 हजार रुपए मुंह दिखाई भी दे दी। 9 अप्रैल को लड़की के पिता के रूप में शांतिलाल गांधी और बड़े भाई महावीर का परिचय कराया गया। लड़की के वालो से मुलाकात के बाद शादी का खर्चा प्रार्थी के परिवार द्वारा करने की बात कही गई थी।शादी का पूरा खर्च लगभग 16 लाख रुपए लड़के वालों से ही उठाने की शर्त पर शादी तय हुई |
रिश्ता तय होने के बाद एजेंट सरला ने प्रार्थी के परिवार से 16 लाख रुपए देने की मांग शुरू कर दी। इस पर 5.5 लाख रुपए दिए। बाकी रकम शादी के समय देने की बात कही। लड़की पूर्वा जैन और उसके परिवार के अन्य सदस्य 23 अप्रैल को दुर्ग पहुंचे और प्रार्थी के घर पर ही सगाई की रस्म पूरी की गई और कथित वधु पक्ष ने 3 लाख रुपए और ले लिए। 3 मई को प्रार्थी और आरोपिया पूर्वा जैन की शादी इंदौर के एक होटल में संपन्न हुई। इसका खर्च भी प्रार्थी के परिवार के द्वारा किया। और विवाह एजेंट ने 8.9 लाख रुपए की शेष रकम भी मौके पर ही ले ली गई। इस दौरान प्रार्थी के परिवार से आरोपियों ने जालसाजी करते हुए अलग अलग समय पर कुल 17.5 लाख रुपए ले लिया।

Related Posts