रायगढ़। रायगढ़ जिले में गैंगरेप के बाद नाबालिग सहित एक विधवा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त दोना ही घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाने में एक नही दो-दो बलात्कार के मामले सामने आय है जिसमें एक नाबालिग सहित विधवा महिला को बलात्कारियों ने अपना शिकार बनाया है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि पिछले माह ही सामुहिक बलात्कार का मामला सामने आ चुका है। इसके बाद फिर से पुसौर ब्लाक में बलात्कार के मामलों में बढोतरी हुई है। पुसौर थाने में दर्ज अपराध के संबंध में थाना प्रभारी भी अपना मोबाईल बंद कर चुके हैं और इस तरह की जानकारी देने से भी वे कतरा रहे हैं।
बलात्कार के पहली घटना में एक राजमिस्त्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 14 सितंबर को वह काम पर सरिया गया था इस बीच उसकी नाबालिग बेटी 10 बजे गांव के तालाब नहाने गई थी। इस दौरान गांव का ही गणेश उरांव तालाब के पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। सरिया से घर लौटने के बाद उसकी नाबालिग बेटी ने इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद पारिवारिक सलाह मशवरा पश्चात उन्होंने पुसौर थाने में गणेश उरांव के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुसौर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा धारा 64, 65 (1) बी.एन.एस. 4 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
इसी तरह की दूसरी घटना विधवा के साथ हुई है। उसने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले ही उसके पति की मृत्यु हुई है जिसके बाद वह अपने दो बेटों के साथ रह रही है। महिला ने बताया कि 18 सितंबर को उसका बडा बेटा अपने पत्नी के साथ मजदूरी करने गया हुआ था और छोटा बेटा बच्चों के साथ घर के बाहर गया हुआ था। इस दरम्यान दोपहर करीब 2 बजे के आसपास गांव का दामाद नरेश पटेल जो कि बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बोरे का रहने वाला है। वह वहां पहुंचा और महिला को साथ चलो कहने लगा मेरे इस दौरान मना करने पर उसने महिला के मुंह में साडी से दबाकर घर के अंदर ले गया और कपडा खोलने को बोला। महिला के द्वारा मना करने के बावजूद उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान महिला के छोटे बेटे को आता देख नरेश पटेल मौके से फरार हो गया। पीडिता महिला ने इस घटना के बाद गांव के सलाह वशवरा पश्चात उक्त मामले की रिपोर्ट पुसौर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया धारा 64(1), 332(ख) बी.एन.एस. का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
207
