ग्राहक बनकर आए बाइक सवार युवक झांसा दे ढाई लाख के जेवर ले उड़े

by Kakajee News

बाराबंकी में दिन दहाड़े पल्सर सवार बदमाशों ने बीच बाजार स्थित सर्राफा के दुकानदार को झांसा देकर गहनों का डिब्बा ले उठे। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित के मुताबिक करीब ढाई लाख से अधिक के जेवरात बदमाश ले गए।

थाना मसौली के कस्बा त्रिलोकपुर निवासी कमलेश जैन कपड़ा के बड़े व्यवसायी है। इसी दुकान में सर्राफा का कारोबार भी करते है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे पल्सर सवार दो युवक दुकान पहुंचे। युवकों ने बर्थ डे लाकेट दिखाने को कहा। दुकानदार ने काउंटर से गहनों का डिब्बा निकाल कर पसंद करने लगा। युवकों ने लाकेट के 14 सौ रुपये और 3 हजार एडवांड रुपया देते हुए कहा कि अभी वाइफ के साथ आऊंगा तो बाकी समान ले जाऊंगा। आंखों से कमजोर वृद्ध दुकानदार ने कहा ठीक है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह काउंटर से उठकर कमरे की तरफ गया। इसी बीच बदमाशों ने गहनों का डिब्बा काउंटर के दराज से निकाल कर भाग निकले। दुकानदार शोर मचाता रह गया। इस घटना के बाद मौके पर दुकानदारें और ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गयी।
बीच बाजार घटना से आक्रोश: कस्बे की बीच बाजार से लूट की इस वारदात से व्यपारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। व्यपारियों का कहना है कि घटना को दर्ज करके दो दिनों के अंदर इसका खुलासा न हुआ तो व्यापारी जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। घटना स्थल का पड़ोसी दुकानदार मयंक गुप्ता ने बताया कि जैसे ही पल्सर सवार सर्राफा दुकान पर आए। उनके चेहरे के भाव देख कर उन्हें शक पैदा हो गया। उन्होंने उसकी बाइक का फोटो खींच लिया। जिसकी नम्बर प्लेट पर बीआर 0 6 सीएफ दो अंक खुरचे है उसके बाद 121 लिखा है। पीड़ित ने बताया कि मौके पर दो सिपाही जांच को आये है। पीड़ित ने थाने जाकर तहरीर दी है।

Related Posts

Leave a Comment