पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने नहीं दिया तो पति ने पत्नी और बेटी पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

by Kakajee News

कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत एक ऐसी घटना सामने आई है,जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। किराए में अपने बच्चों के साथ रह रही पत्नी के घर नशे की हालत में पति पहुंचा और जबरदस्ती संबंध बनाने पर जोर देने लगा। पत्नी के मना करने पर पति ने मारपीट करते हुए पत्नी और उसकी बड़ी बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।बताया जा रहा कि पहले पत्नी के ऊपर चाकू से हमला किया चीखपुकार मचाने पर बीच बचाव करने आई पुत्री पर भी हमला कर दिया। पत्नी को गंभीर चोट लगी है वहीं बेटी के चेहरे पर हमला कर उसका जबड़ा तोड़ दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और फरार पति की तलाश में जुट गई है।।

बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश कुशवाहा का पति के साथ विवाद होने पर पत्नी अपने बच्चों को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। बच्चों को साथ में लेकर मजदूरी का भरण पोषण करते आ रही है। आरोपी शराब का आदी है और रोज की तरह शराब पीकर घर पहुंचा और यह स्थिति निर्मित हुई।
राजेश कुशवाहा शराब के नशे में पत्नी के घर पहुंचा और जबरस्ती पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था पत्नी के मना करने पर राजेश ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई पुत्री को भी गंभीर चोट लगी है। हमले में पत्नी के हाथ में गंभीर चोट लगी है वहीं उसका जबड़ा भी टूट गया है। पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आग के हवाले कर दिया देखते ही देखते लोगों की एकत्रित हो गई और किसी तरह आग पर काबू पाया गया जहां इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि कि हमला करने वाले पति के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है,जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Related Posts