पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर खुदकुशी की कोशिश की, हालत गंभीर

by Kakajee News

गाजियाबाद के वैशाली सेक्‍टर पांच में एक पति ने अपनी पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी। इसके बाद उसने अपने नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। सुबह पांच बजे वह अपने घर के पास स्थिति प्‍लॉट में बेहोशी की हालत में मिले।
मिली जानकारी के अनुसार देवजीत दत्‍ता और उनकी पत्‍नी पूजा (उम्र 30 वर्ष) वैशाली के सेक्‍टर पांच में रहते थे। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे देवजीत ने पूजा की गला दबाकर हत्‍या कर दी। सुबह देवजीत दत्‍ता को बेहोशी की हालत में देखकर स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में देवजीत ने घटना की वजह आंतरिक कलह बताई है।
उन्‍होंने किसी को घटना का जिम्मेदार नही ठहराया है। देवजीत, अपने दस वर्षीय बेटे को रविवार को करोल बाग स्थित ससुराल पर छोड़ आया था। देवजीत को नाजुक हालात में वैशाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment