आक्सीजोन को अन्यंत्र स्थानांतरित करने की मांग, कहा- निर्माण से सब्जी व्यापारियों की बिगड सकती है स्थिति…पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़।   रायगढ़ जिला मुख्यालय के इतवारी बाजार व कृषि उपज मंडी में निर्माणाधीन आॅक्सीजोन को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आज सब्जी व्यापारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। सब्जी व्यापारियों का कहना था कि आक्सीजोन निर्माण की वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में सब्जी व्यापारियों ने कहा है कि राजशाही समय से वे इतवारी बाजार में व कृषि उपज मंडी में साप्ताहिक बाजार लगाते आ रहे हैं। यहां शहर के लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीण किसानों विके्रताओं के द्वारा अपनी सब्जी को विक्रय करने का एकमात्र स्थायी विक्रय केन्द्र इतवारी बाजार ही है। साथ ही साथ साग सब्जी के अलावा कुटीर उद्योग के बांस से निर्मित दौरी, टुकनी, झाडु, सुपा, मिट्टी के बर्तन के अलावा अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं को लगभग एक हजार से भी अधिक व्यवसायी इतवारी बाजार में जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं।
इतवारी बाजार संगठन के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में उस स्थान पर शासन की योजनाअंतर्गत जिला प्रशासन के द्वारा आक्सीजोन का निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उक्त स्थान पर आक्सीजोन का निर्माण करने से यहां के लगभग 12 सौ व्यवसायियों के सामने आर्थिक संकट आ जाएगा एवं सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।
बहरहाल इतवारी बाजार के व्यापारियों ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उनको होनें वाली आर्थिक संकट को ध्यान में रखते हुए आॅक्सीजोन को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है।

निगम अधिकारियों की जाएगी चर्चा
इस संबंध में रायगढ़ एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बताया कि सब्जी व्यापारियों आज ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि उनको विस्थापित न किया जाए। इस संबंध में निगम अधिकारियों से चर्चा करके कोई रास्ता निकाला जाएगा।

Related Posts