ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत

by Kakajee News

रतलाम । रतलाम जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर महू- नीमच हाईवे (नयागांव -लेबड़ फोरलेन) पर पंचेड़ फंटे पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय संग्राम सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी संचार नगर इंदौर, 24 वर्षीय अभिराज सिंह पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी इंद्रलोक नगर रतलाम, 30 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी अलकापुरी रतलाम और 28 वर्षीय पृथ्वी पाल सिंह पुत्र दीपेंद्र सिंह निवासी ग्राम अमलेटा (रतलाम) नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचेड़ में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार- सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे चारो कार (एमपी- 09 /सी यू -3481) में सवार होकर पंचेड़ से रतलाम लौट रहे थे। तभी नामली थाना क्षेत्र के पंचेड़ फंटा पहुंचकर सड़क क्रॉस कर रहे थे। तभी रतलाम की तरफ से तेज गति से जा रहे ट्रक (आरजे -27 / जी डी- 2021) ने कर को जोरदार टक्कर मार दी।

Related Posts

Leave a Comment