

रायगढ़।जिले के खरसिया से एक मासूम बच्चे के अपहरण की खबर आ रही है। इसकी पुष्टि पुलिस ने नही की है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ये मामला अपहरण का हो सकता है।अभी तक पुलिस सूत्र ने जो बताया है उसके अनुसार खरसिया नगर पालिका के वार्ड 12 के पार्षद रमेश अग्रवाल के पांच साल के बच्चे को उनके ही घर में काम करने वाले कर्मचारी खिलावन महंत उर्फ निखिल घर से मोटर साइकिल में बैठाकर दोपहर से निकला था लेकिन देर शाम तक नहीं आने से परेसान परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वार्ड पार्षद रमेश अग्रवाल के घर के सामने ओर आसपास लगे CCTV में उसकी तस्वीरें कैद हो गई है।जिसमे आरोपी रसोइए के साथ बाइक में बैठकर रायगढ़ चौक की ओर जाता दिख था जब परिजनों ने रसोइए को फ़ोन लगाना चाहा तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभी तक पुलिस ने सूचना मिलते ही खरसिया ओर आसपास के जिलो की सीमा पर नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश कर रही है।उनका कहना है कि खरसिया थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार अपर बच्चे और रसोइए की खोज तेज कर दी है। बच्चे के परिजन इसे अपहरण मान रहे हैं। इस आशय की आशंका बच्चे के परिजनों ने पुलिस के सामने भी व्यक्त की है। पोलिवे ने सोशल मीडिया में रसोइया और बच्चे का CCTV फुटेज का स्क्रीन शॉट भी जारी किया है। इसके साथ रसोइए का आधार कार्ड डिटेल भी पुलिस द्वारा जारी किया गया है।समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
