दो बाइक में हुई भिड़ंत 2 की मौत 2 घायल, कोंडागाँव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र में हुई घटना

by Kakajee News

जगदलपुर. कोंडागाँव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उड़िदगाँव मे 2 बाइक की आमने सामने भिड़त हो गई, इस घटना में जहाँ 2 युवकों की मौत हो गई, वही घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर शवो को पीएम के लिए ले गई, वही घायलों का इलाज जारी है,
मामले की जानकारी देते हुए माकड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि उड़िदगाँव पीड़ापाल मार्ग में 2 बाइक की आमने सामने भिड़त हो गई, इस घटना में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे लोग घायल हो गए, घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया गया, वही पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है, वही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दिया गया है,

Related Posts

Leave a Comment