जगदलपुर. शासकीय कर्मचारी ने रिटायरमेंट से पहले कुछ इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक जमीन खरीदने के नाम पर एक युवक से संपर्क किया, जहाँ युवक ने अपने जमीन को देने के नाम पर 10 लाख रुपये प्रार्थी से ले लिया, लेकिन जमीन उसे न बेचकर दूसरे को दे दिया, जिसके चलते अपने 10 लाख रूपये ठगी होने पर बस्तर थाने में मामला दर्ज कराया गया, जहाँ पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा युवक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, मामला बस्तर थाना क्षेत्र के भिरलिंगा बयागुढ़ापारा का बताया जा रहा है.
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दिलीप कुमार नाग उर्फ दिलीप सांवरा 48 वर्ष निवासी-भिरलिगा बयागुड़ा पारा द्वारा प्रार्थी हरिनंदन सिंह 64 साल निवासी चन्द्रशेखर वार्ड लालबाग ने नौकरी से रिटायर होने से पहले 2020-2021 मे जगदलपुर के आसपास जमीन की तलाश कर रहे थे, प्रार्थी की मुलाकात बोरपदर के वैधनाथ ठाकुर से होने से पता चला कि बयागुड़ा टोल टेक्स नाका के पास तीन एकड़ नजूल जमीन है, जिसे बयागुड़ा का दिलीप सांवरा (नाग) बेच रहा है, वह जमीन दिलीप सांवरा से प्रार्थी ने 10 लाख में खरीद लिया, प्रार्थी नौकरी में होने के कारण कुछ दिनों के लिए दिलीप सांवरा को वहां खेती करने के लिए दिया था, दिलीप ने प्रार्थी को बताया कि उसके बेटे की शादी होने वाली है, प्रार्थी ने दिलीप के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ऑनलाईन के माध्यम से सात लाख रूपये भुगतान किया गया था, तथा घेरा बन्दी आदि कार्य में 3 लाख रूपये के करीब नगद दिया गया,
प्रार्थी नौकरी से रिटायर होकर वापस घर आया तो पता चला कि दिलीप ने वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है, प्रार्थी द्वारा जमीन के सम्बन्ध मे स्टाप मे लिखा गया है, दिलीप सांवरा (नाग) ने अपने जमीन को बेचने के नाम पर प्रार्थी से दस लाख रूपये ले लिया था, प्रार्थी से ठगी करते हुये उसी जमीन को दिलीप ने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है, इस प्रकार दिलीप सांवरां (नाग) ने प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर दिया, प्रार्थी ने 18 पेज की पूरी जानकारी देते हुए दिलीप के खिलाफ 18 अगस्त को बस्तर थाना में मामला दर्ज कराया, मामले में आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया, जबकि सह आरोपी वैधनाथ ठाकुर अभी भी फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.
53
