आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 मवेशियों की मौत, मवेशी मालिक को मुआवजा राशि आस

by Kakajee News

गौरेला पेंड्रा मरवाही। मरवाही में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है,,चरवाहा सभी मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया हुआ था और मौसम बिगड़ने की वजह से वापस गांव की ओर ला रहा था उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और 11 मवेशियों की मौत हो गई है। वही अब मवेशी मालिक जल्द मुआवजा राशि मिलने की आस शासन प्रशासन से लगाए बैठे है। तो स्थानीय प्रशासन जल्द से जल्द प्रकरण बनाकर मुआवजा दिए जाने की बात कही है।

मरवाही में कल दोपहर बाद जो अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के बाद बारिश होने लगी इस दौरान जंगल से घर वापस आने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 मवेशी काल के गाल में समा गए । ये घटना खुरपा गांव की थी जहां पर रहने वाले चरवाहा ने रोज ही कि तरह गांव के मवेशियों को जंगल चराने के लिए लेकर गया हुआ था और जब मौसम खराब होने लगा बारिश जारी हो गई थी धीरे धीरे सभी मवेशियों को लेकर वापस गांव जाने को निकला ही था और गांव के नजदीक पहुचते ही एक जोरदार गर्जना हुए और आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में 11 मवेशी आ गए और मौके पर ही उन सभी 11 के 11 मवेशियो की मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुचे जहा पर सभी के सभी 11 मवेशियों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर आज सुबह स्थानीय प्रशासन के लोग मौके पर पहुचकर मामले में पंचनामा कार्यवाही कर रहे है वही ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें शासन प्रशासन से जल्द मुआवजा राशि की दरकार है क्योंकि उनके पास अब खेती किसानी के लिए मवेशी नही है।

Related Posts

Leave a Comment