नाबालिक से इंस्ट्राग्राम में युवक ने की दोस्ती, फिर दोस्त के साथ मिल किया अनाचार

by Kakajee News

 

जगदलपुर. कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक ने कुछ दिन पहले एक युवक से इंस्ट्राग्राम में दोस्ती की थी, जहाँ बात करने के दौरान युवक ने उसे मिलने के दौरान अपने दोस्त के साथ मिलकर अनाचार किया, जहाँ मामला के दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया,
मामले की जानकारी देते हुए फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक के द्वारा सोशल मीडिया के एप्प इंस्ट्राग्राम में अपना एकाउंट बनाने के दौरान एक युवक से दोस्ती हुई, दोस्ती के दौरान नाबालिक गाँव मे आयोजित हो रहे नाचा देखने के लिए आई हुई थी, इसी दौरान युवक भी अपने एक दोस्त को लेकर नाचा देखने के लिए आया हुए था, जहाँ दोनों की मुलाकात होने के बाद युवक ने नाबालिक को अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ अनाचार किया, घटना के बाद पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है,

Related Posts

Leave a Comment