जंगली हाथी के हमले से वृद्धा की मौत, सुबह कृषि कार्य कर रही थी वृद्धा, कोसीर के ग्राम मल्दा क्षेत्र की घटना

by Kakajee News

रायगढ़. वन मंडल रायगढ़ के सारंगढ़ वन परिक्षेत्र के मल्दा में हाथी ने आज एक वृद्धा पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की जानकारी लगने पर तत्काल वन अमला मौके पर पहुंच कर मृतका के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सराईपाली महसमुंद वन मंडल की ओर से एक मादा हाथी व उसका शावक जंगल के रास्ते से लगभग 25 किमी की दूरी तय कर गोमर्डा अभ्यारण्य के सारंगढ़ होते हुए सारंगढ़ वन परिक्षेत्र सामान्य अंर्तगत ग्राम मल्दा पहुंचे। यहां तीजमति भारती पति शोभाराम भारती उम्र 70 वर्ष बाड़ी में कृषि कार्य कर रही थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे तीजमति की मौत हो गई। घटना के बाद जब मामले की जानकारी वन अमला को हुई तो तत्काल वन अमला मौके पर पहुंच कर मृतका के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25000 रूपए देकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।


कर रहे हाथी की निगरानी
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाथी यहां हमला करने के बाद आगे अपने शावक के साथ आगे बढ़ गई। इसके बाद उसके उपर लगातार वन अमला द्वारा नजर रखी जा रही थी। जहां बताया जा रहा है कि हाथी जांजगीर चांपा वन मंडल क्षेत्र में पहुंच गई है और यहां वन मंडलाधिकारी जांजगीर चांपा, गोमर्डा अभ्यारण्य अधीक्षक, उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़, वन परिक्षेत्र अधिकारी सारंगढ़, वन परिक्षेत्र अधिकारी गोमर्डा सारंगढ़, बरमकेला, हाथी मित्र दल, रायगढ़ वन मंडल के साथ जांजगीर चांपा वन मंडल के अधिकारी कर्मचारी द्वारा हाथियों से सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं।


वर्सन
सराईपाली महासमुंद वन मंडल की ओर से मादा हाथी अपने शावक के साथ मल्दा ग्राम की ओर पहुंची। कृषि कार्य कर रही तीजमति पर उसने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हाथी पर रायगढ़ व जांजगीर चांपा वन मंडल के कर्मचारी नजर रखे हुए हैं।
प्रणय मिश्रा
डीएफओ, वन मंडल रायगढ़


वर्सन
मादा हाथी व उसके शावक पर नजर रखी जा रही है। शाम, रात में उसके मुवमेंट को देखा जाएगा। कोशिश रहेगी कि वह वापस जंगल की ओर लौट जाए।
एआर बंजारे
उप वन मंडलाधिकारी, रायगढ़

Related Posts

Leave a Comment