कोरोना वायरस का कहर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन

by Kakajee News

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर डराने लगी है। कई राज्यों में बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। छत्तीसगढ़ भी उन राज्यों में शामिल है, जहां पर कोविड के नए मामले बढ़े हैं। इसके चलते राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। हालांकि, यह लॉकडाउन सिर्फ रायपुर में ही लगाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। रायपुर कलेक्टर एस भारती दसन ने बताया कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, रायपुर जिले को 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी।
राज्य के दुर्ग जिले में भी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। दुर्ग जिले के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि जिले में लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया था। इस दौरान शहर के सारे महत्वपूर्ण बाजार भी बंद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शहर के सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस की टीम निगरानी करती रही। पुलिस और नगर निगम के सचल दलों ने भी शहर में गश्त लगाई। केवल मेडिकल इमरजेंसी, जांच और टीकाकरण के लिए लोग घरों से बाहर निकले। जिले में दवा दुकानों और चश्मा दुकानों समेत आवश्यक सामान वाली दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद है। छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात लगातार खराब होते है। पिछले 24 घंटे में जहां रिकॉर्ड 9921 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं इस दौरान रिकार्ड 53 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजो की संख्या भी 50 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार, राज्य में 9921 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक 2821 रायपुर के हैं।

Related Posts

Leave a Comment