सात वर्षों से अनवरत वितरित कर रहे युवक संघ से जुड़े युवा


रायगढ :- ऋतेश्वर महाराज की प्रेरणा से गाय व पशु पक्षियों के पेय जल हेतु निःशुल्क पात्र का वितरण करने वाले पूर्व संभापति का कार्य समाज के लिए अनुकरणीय मिशाल है उक्त बातें सुनील लेन्ध्रा व डॉ राजू अग्रवाल ने आज संजीवनी परिसर में एक गरिमामय आयोजन के दौरान कही l पूर्व संभापति सुरेश गोयल ने बताया कि आज से निःशुल्क पात्र का वितरण शुरू हो जाएगा l विदित हो कि विगत सात वर्षों से रामनिवास टाकीज चौक में युवक संघ के द्वारा गर्मी के दिनों में गायों का कोटना व पक्षियों के बर्तन निःशुल्क वितरित किये जाते है l तेज गर्मी में पानी की किल्लत से मूक बघिर पशुओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है l उनकी परेशानियों को देखते हुए उनके पेयजल हेतु निःशुल्क पात्र बितरण करने का बीड़ा युवक संघ द्वारा उठाया गया है l प्रति वर्ष 200 कोटना व 1000 मिट्टी के पात्र निःशुल्क वितरित किये जाते है l वितरण की विधि वत शुरुवात आज सुनील लेन्ध्रा के कर कमलों से हुई l आयोजन के दौरान सुनील व डॉ राजू ने वितरण कार्य से जुड़े युवाओ के जज्बे को सराहना करते कहा कि इस अनुकरणीय पहल के लिए वे साधुवाद के हक़दार है l मूक बघिर पशुओं के लिए पानी का पात्र उपलब्ध कराये जाने का यह कार्य ईश्वरीय कार्य है l उन्होने युवक संघ द्वारा प्रारम्भ किये गए इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना भी की l इस दौरान समाज के गणमान्य जनों में संस्थापक अध्यक्ष श्याम मंडल राजेन्द्र अग्रवाल हनुमान अग्रवाल पुरुषोत्तम अग्रवाल अनिल रतेरिया पूनम चंद अग्रवाल बजरंग अग्रवाल पूर्व पार्षद दीपेश सोलंकी युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा अमन अग्रवाल सूरज अग्रवाल अनमोल अग्रवाल राहुल अग्रवाल अरविंद अग्रवाल शिव तायल अनिल गर्ग साकेत अग्रवाल जिम्मी अग्रवाल प्रमोद अग्रवाल विनय पांडेय नरेंद्र ठेठवार अक्षय गुप्ता मयंक मित्तल शक्ति मौजूद रहे
