एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, बेटे की मौत के बाद रो-रोकर मां ने तोड़ दिया दम, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू

by Kakajee News

डोंगरगढ़: शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। जवान बेटे की मौत के बाद मां ने भी बेटे की याद में रो-रोकर दम तोड़ दिया। दोनों की आर्थियां मोहल्ले से एक साथ निकली और एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया। इस घटना से पूरा शहर सदमे में है।
जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ रोड निवासी 38 साल के संजय बोपचे की कल देर शाम मौत हो गई। संजय को दो दिनों से बुखार था और शुक्रवार की शाम को वो बुखार में भी नहा लिया था। जिससे उसका बीपी कम हो गया और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद उसकी मां सदमे में आ गई और उसने रो-रोकर दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर सुनकर मोहल्ले में मातम छा गया। एक साथ दो लोगों की मौत की खबर पर प्रशासन के भी कान खड़े हो गए और दोनों की कोरोना जांच कराई गई। लेकिन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Related Posts

Leave a Comment