सुरक्षा अभियान मे प्रशासन का सहयोग करें व्यापारीगण – सुशील रामदास,महामारी से सुरक्षा मे व्यापारियों से भी अपनी भूमिका निभाने की अपील

by Kakajee News

रायगढ़ । कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण तेज होने के बाद जिलाधिकारी की ओर से व्यवसायिक समय सारिणी मे परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किया गया है,जिसका असर व्यवसायिक अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट रुप से नजर आने लगा है। ऐसे मे जिले के व्यापारियों का मनोबल बढ़ाते हुये चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने सभी व्यापारी बंधुओं से लाभ की संभावना न तलाश कर सीमित कार्यावधि तय कर स्वयं को सुरक्षित रखने की आवश्यकता जताई है। साथ ही सुशील रामदास ने समस्त व्यापारी वर्ग से महामारी के विरूद्ध लडाई मे अग्रणी व निर्णायक भूमिका निभा रहे जिला प्रशासन के निर्देश एवं कोविड गाइडलाईन का यथेष्ठ पालन करने की अपील की है।
देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के संदेश का जिक्र करते हुये सुशील रामदास ने कहा कि टाटा ने भी वैश्विक महामारी के संक्रमण काल मे सुरक्षित रहने को ही देश की सच्ची सेवा बताया है। जान है तो जहान है को सर्वोपरि मानते हुए अपनी अपील मे सुशील रामदास ने कहा कि विगत एक वर्ष से दुनिया भर मे कोरोना महामारी के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग विभिन्न प्रकार की असुरक्षा व नुकसान का सामना करने को विवश है। व्यापारी वर्ग ने भी आर्थिक व व्यवसायिक क्षति को बर्दाश्त करते हुये शासन प्रशासन को न केवल अपेक्षा से बढकर सहयोग दिया है बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी मे भी मानवीय संवेदना का भरपूर परिचय दिया है। दुर्भाग्यवश महामारी पर नियंत्रण की कोशिशों के बीच एक बार फिर कोविड की दूसरी लहर ने
नई चुनौती पैदा कर दी है। इस परिस्थिति मे जिंदगी की हिफाजत के लिए जिले के आला अधिकारी व तमाम कर्मचारी पूरी शिद्दत से जुटे हैं,उन्हें भी हमारे सुरक्षा की बेहद फिकर है, ऐसे मे हम सभी का न केवल अनिवार्य अथवा मानवीय बल्कि नैतिक कर्तव्य है कि हम सभी शासन – प्रशासन की अपील-आदेश तथा गाईडलाईन का यथासंभव अधिकाधिक सहयोग कर एक आदर्श सामंजस्य स्थापित कर महामारी का संक्रमण रोकने मे अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक जिम्मेदारी,ईमानदारी से निभायें। चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने जिले के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों से हर बार की तरह प्राकृतिक आपदा की इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति मे आर्थिक लाभ को एक तरफ रख स्वयं व परिवार समेत समाज को सुरक्षित करने की दिशा मे कोविड गाइडलाईन का पालन करते हुए जिला प्रशासन का आपेक्षित सहयोग करने की अपील की है।

Related Posts

Leave a Comment