छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज होंगे जारी

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ मंडी समिति में 168 मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा के ए़मिट कार्ड आज जारी करेगा। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीजी व्यापम) की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर एडमिट काऱ् डाउनलोड कर सकेंगे।
आपको बता दें कि इन पदों के लिए 4 अप्रैल 2021 तक अपना आवेदन ऑनलाइन मां गे गए थे। इस भर्ती के लिए 29 अप्रैल 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रदेश के आठ जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12.15 मिनट तक आयोजित की जाएगी। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परीक्षा स्थगित की जा सकती है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Related Posts

Leave a Comment