एक ऐसा गांव जहां महिलाएं नहीं कर सकती मतदान, पुरुषों ने नहीं दिया ‘अधिकार’

by Kakajee News

लखीमपुर जिले का एक ऐसा गांव जहां महिलाएं मतदान नहीं कर सकती। यहां गांव के पुरुष महिलाओं का वोट देना अच्छा नहीं समझते। हर बार की तरह इसबार भी मतदान कर्मी इंतजार करते रहे लेकिन सुबह 11:30 बजे तक कोई महिला मतदाता वोट डालने नहीं पहुंची।
गनेशपुर में गांव के पुरुष महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं देते। 2010 में यहां महिला सीट थी तो भी महिलाओं के वोट नहीं पड़े थे। गांव के पुरुष महिलाओं का वोट देना अच्छा नहीं समझते। हर बार यहां प्रशासन कवायद करता है। इस बार कोई कोशिश भी नहीं हुई है। यह परंपरा 70 साल से चल रही है।

मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह
मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह तो दिखा, लेकिन कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं। मतदान केंद्रों के बाद बिना डिस्टेंसिंग के कतार लगी हुई थी। हालांकि अधिकांश लोगों ने मास्क लगाया हुआ था, लेकिन यहां भी कई लोग ऐसे थे बिना मास्क के ही मतदान करने जा पहुंचे।

Related Posts

Leave a Comment