(कमल दुबे द्वारा)
•कोविन प्लेटफॉर्म व आरोग्य सेतु एप पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड टीकाकरण हेतु आज से पंजीकरण शुरू
•कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात में आज से 5 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू, रोजाना रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रभावी
•कोरोना की स्थिति के मद्देनजर आज से 3 मई सुबह 5 बजे तक हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर में कर्फ्यू
•राज्य में नि:शुल्क टीकाकरण के लिए आज निर्णय लेगा महाराष्ट्र का मंत्रिमंडल
•कोरोना की रोकथाम के लिए सिक्किम में सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रम आज से 30 अप्रैल तक बंद
•कोरोना के चलते कर्नाटक में आज से 12 मई तक कर्फ्यू, राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों और जनता के लिए अति आवश्यक परिस्थितियों में सुबह 6 से शाम 7 बजे तक बीएमटीसी 95 रूटों पर प्रदान करेगा अपनी 150 सेवाएं
•असम मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र होगा चालू
•बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के संबंध में आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को मुंबई पुलिस करेगी तलब
•पंजाब सब-ऑर्डिनेट सेलेक्शन सर्विस बोर्ड (एसएसएसबी) भर्ती 2021 के लिए आवेदन आज से शुरू
•कोरोना की रोकथाम के लिए मलेशिया ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध
•अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन.
