#मंत्री के मतदाताओं को डराने वाला अटपटा बयान का वीडियो हुआ वायरल
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। बिहार सरकार के एक ऐसे मंत्री जो हमेशा अपनी बेतुका व अटपटा बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते है। अपनी बयानों की वजह से मंत्री को काफी फजीहतें भी झेलनी पड़ती है। वह मंत्री है बिहार सरकार के खान व भूतत्व मंत्री, बृजकिशोर बिंद। जो कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं। आज एक बार फिर मंत्री अपनी बेतुका व अटपटा बयानों से वजह से सुर्खियों में चल रहे है। ताजा मामला यह है कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है।इस बीच सभी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता क्षेत्र भ्रमण व जनसंपर्क में लगे हुए।

हम हरनी त येही जा अकाले पड़ी – मंत्री इस दौरान कैमूर जिले में चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में बिहार सरकार के खान व भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ दौरा करते हुए जनता के बीच पहुँच रहे है। लेकिन इस बीच मंत्री ने जनसंपर्क के दौरान विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में मतदाताओं कह रहे है कि ” तीन बार जब से विधायक बानी। बड़ा पहिलवा अकाल पड़ जात रहे। धनवा सूखा जात रहे। हमरे विधायकी में लक्षनियो होला ना, एतना बरखा बरसल ह केहू के धान मरल ह आज तक,हम हरनी त येही जा अकाले पड़ी ” यानी मंत्री अपनी बातों से मतदाताओं को डरा रहे है कि अगर इस बार मैं विधानसभा की चुनाव में हार गया तो यहां अकाल पड़ेगा। लेकिन मंत्री के बयानों का सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
हारने के डर से अकाल के बहाने मांग रहे वोट मंत्री के इस बयान का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के रूप के सामने आने के बाद बिहार में राजनीति सरगर्मी बढ़ गयी। विपक्ष द्वारा मंत्री के इस बयान को सत्ता के नशे में धुत होकर मतदाताओं पर डराने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि मंत्री को वोटरों से को यह बातें किस गांवो में कही थी। उन्हें याद तक नहीं है। लेकिन ग्रामीण मतदाताओं व युवाओं द्वारा मंत्री के बेतुका बयान वीडियो काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है।वही क्षेत्र के मतदाताओं का कहना था कि मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कोई विकास का काम नहीं किया है।जब क्षेत्र भ्रमण कर रहे है तो मतदाताओं को अपने हारने के डर से अकाल के बहाने के वोट मांग रहे है। लेकिन अब उनकी अब नहीं चलने है। अब बहुत हुआ। अब यहां के लोग अकाल से नहीं डरने वाले है।
विपक्ष ने कसा तंज कहा : मंत्री ने विकास नहीं किया धमका रहे है वोटरों को विपक्ष ने मंत्री बृजकिशोर के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्होंने क्षेत्र का विकास किया होता और जनता खुश होती तो उन्हें धमकाने की जरूरत नहीं पड़ती। युवाओं को रोजगार तो मिला नहीं, क्षेत्र का विकास नहीं हुआ और जब चुनाव नजदीक आया तो मंत्री चले है जनता के बीच और ऊपर से जनता को धमका रहे है कि अगर मैं हार गया तो अकाल पड़ेगा। भगवान उनपर मेहरबान है क्या ? लेकिन इस बार जनता और मतदाताओं पर मंत्री के धमकियां नहीं चलने वाली है। जनता समझ चुकी है। कितना विकास हुआ है।
मंत्री ने कहा : मैंने किसी को नहीं धमकाया,सच कहा
मीडिया द्वारा मंत्री बृजकिशोर बिंद से उनके वायरल वीडियो के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे ख्याल नहीं है कि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में किस गांव में यह बातें कही थी। लेकिन विपक्ष द्वारा इसे तोड़-मरोड़ कर जनता के बीच पेश किया जा रहा है। मैंने कोई गलत बात नहीं कहा है। जो सच्चाई है उसे ही जनता के बीच कहा है। अगर किसी को बुरा लगता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता हूँ। मैंने किसी जनता को धमकाया नहीं है।
मंत्री ने भगवान शंकर को बताया था बिंद जाति का गौरतलब है कि इसके पहले मंत्री बृजकिशोर बिंद ने भगवान शंकर को बिंद जाति का बताया था। उन्होंने उस समय पुराणों में जिक्र होने की बात कहा था। जिसके बाद काफी राजनीति में बवाल मचा हुआ था। उस समय भी मंत्री काफी सुर्खियों में अपने बेतुका बयानों की वजह से थे।
यह खबरें भी हेडिंग पर क्लिक करें पढ़े…
- जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहणदेशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम साइबर जागृति अभियान के तहत वित्त मंत्री ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश रायगढ़…
- 15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, जिला पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगारायगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय…
- खरसिया में HPCL के नाम पर नकली हाइड्रोलिक ऑयल बेचने का आरोप, दुकानदार के खिलाफ अपराध दर्जरायगढ़. खरसिया शहर में नामी कंपनी HPCL (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के ब्रांड का कथित तौर पर डुप्लीकेट उत्पाद बेचने…
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान, आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्थारायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए रायगढ़…
- साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एकरायगढ़ : प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से…
- सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, भारत माता की जय” के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्रसम्बलपुरी। केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही…
- रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी हुए शामिलरायगढ़ । वंदे मातरम् की भावना को समर्पित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय रायगढ़ में रिमझिम बारिश…
- रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत, निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन, शीघ्र ही शुरू होगी मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधारायगढ़. स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की साधारण सभा (स्वशासी…
- Raigarh News:तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार जगरसाय राठिया को कुचला, मौके पर ही मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्ताररायगढ़। रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी से अपने गांव लौट रहे एक ग्रामीण…
- सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय, फर्जी KYC से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक, साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की दी जानकारीरायगढ़ । साइबर अपराधों से बचाव को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
