- कार्यालय के नंबर पर रजिस्ट्रेशन करा कर श्रद्धालु माता के मंदिर में दर्शन के लिए ले सकते है समय
- पहली बार 18 मार्च से 7 जून तक एवं दूसरी बार 6 जुलाई से 21 सितंबर तक मां मुंडेश्वरी मंदिर रहा बंद
- 8 जून से 5 जुलाई तक कोरोना काल में मंदिर था खुला
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। 22 सितंबर यानी आज, मंगलवार से कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ गांव के पवरा पहाड़ी पर स्थित अतिप्राचीन मां मुंडेश्वरी मंदिर खुलेगा। जिसके बाद श्रद्धालु मन्दिर के निर्धारित समय के अनुसार पूजन कर कर सकेंगे। हालांकि अभी कोरोना संकट खत्म नहीं हुआ है। जिसको देखते हुए कोरोना से बचाव के एहतियात बरतते हुए बिना मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर का उपयोग कराते हुए माता के मंदिर में श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन कराया जायेगा।
वही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने के लिए गोलाकार घेरा बनाया गया है। जिसके अनुसार श्रद्धालु मन्दिर तक पहुँच सकेंगे। जिससे की भीड़ की स्थिति उत्पन्न न हो पाए। कोरोना से बचाव के सभी गाइडलाइंस का पालन किया जायेगा। यह जानकारी मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक कुमार सिंह ने दी।

दर्शन के लिए श्रद्धालु करा सकते है रजिस्ट्रेशन इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धार्मिक न्यास परिषद द्वारा कार्यालय का कांटेक्ट नंबर जारी किया गया है। जिस पर श्रद्धालु फोन करके अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे।ताकि मां मुंडेश्वरी की दर्शन तथा उनके पूजन के लिए श्रद्धालुओं का समय निर्धारित किया जा सके। सचिव ने बताया कि मंदिर तथा मंदिर परिसर को रोजाना दिन में कम से कम 3 बार सेनीटाइज किया जाएगा। इसके लिए धार्मिक न्यास परिषद के कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इधर धाम परिसर में कदम रखने से पहले सभी श्रद्धालुओं का बारी-बारी से थर्मल स्क्रीनिंग भी किया जाएगा।
बिना मास्क के दर्शन पर रहेगा रोक सचिव ने बताया कि 22 सितंबर यानी मंगलवार से मां मुंडेश्वरी का मंदिर खुल रहा है। जिसके बाद श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकते है। लेकिन श्रद्धालुओं को मां मुंडेश्वरी दर्शन के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अगर बिना मास्क के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचे तो उन्हें खाली हाथ मां के दर्शन किये वापस लौटना पड़ेगा। इसलिए जो भी श्रद्धालु मां मुंडेश्वरी का दर्शन के लिए पहुचेंगे तो वे मास्क जरूर पहन कर पहुचेंगे।
कोरोना को लेकर लंबे समय तक मन्दिर रहा बंद गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पहली बार केंद्र सरकार के निर्देश पुरातत्व विभाग द्वारा जारी किये पत्र पर 17 मार्च से 31 मार्च मंदिर करना था। लेकिन मां मुंडेश्वरी मंदिर जब 18 मार्च से कोरोना को लेकर बंद हुआ तो 7 जून तक बंद ही रहा। वहीं अनलॉक में शर्तों के साथ छूट में 8 जून से 5 जुलाई तक मंदिर खुला रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। वही दूसरी बार जब कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने लगा तो दूसरी बार 6 जुलाई से मंदिर जो बंद हुआ वह 21 सितंबर तक बंद रहा।
मंदिर खुलने की सूचना पर श्रद्धालुओं व दुकानदारों में खुशी अनलॉक 4 में गाइडलाइंस के अनुसार 22 सितंबर यानी मंगलवार की सुबह से एक बार फिर मां मुंडेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओ के दर्शन पूजन के लिए खुल जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। धार्मिक न्यास परिषद के सहायक प्रबंधक गोपाल कृष्ण ने बताया कि सचिव के निर्देश पर सभी कर्मी पूरे एहतियात के साथ श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में मां मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
गौरतलब है कि मां मुंडेश्वरी का मंदिर बंद होने की वजह प्रसाद,खिलौने,फल इत्यादि की दुकान लगाने दुकानदारों को काफी मुश्किलों में अपना जीवन बसर करना पड़ा।क्योंकि उनके लिए श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन को आने पर उनकी दुकान चलती है। लेकिन एक बार फिर मंदिर खुलने की सूचना दुकानदार काफी खुश है उनकी धंधा की फिर से शुरू जाएगी।
यह खबरें भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़िए…
- जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहणदेशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम साइबर जागृति अभियान के तहत वित्त मंत्री ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश रायगढ़…
- 15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, जिला पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगारायगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय…
- खरसिया में HPCL के नाम पर नकली हाइड्रोलिक ऑयल बेचने का आरोप, दुकानदार के खिलाफ अपराध दर्जरायगढ़. खरसिया शहर में नामी कंपनी HPCL (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के ब्रांड का कथित तौर पर डुप्लीकेट उत्पाद बेचने…
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान, आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्थारायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए रायगढ़…
- साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एकरायगढ़ : प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से…
- सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, भारत माता की जय” के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्रसम्बलपुरी। केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही…
- रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी हुए शामिलरायगढ़ । वंदे मातरम् की भावना को समर्पित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय रायगढ़ में रिमझिम बारिश…
- रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत, निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन, शीघ्र ही शुरू होगी मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधारायगढ़. स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की साधारण सभा (स्वशासी…
- Raigarh News:तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार जगरसाय राठिया को कुचला, मौके पर ही मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्ताररायगढ़। रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी से अपने गांव लौट रहे एक ग्रामीण…
- सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय, फर्जी KYC से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक, साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की दी जानकारीरायगढ़ । साइबर अपराधों से बचाव को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण, वाहन चालकों को दूर से नजर आएंगे दुर्घटना संभावित स्थान, लगाए गए रिफ्लेक्टिंग रेडियमरायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार…
