भभुआ/ कैमूर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कैमूर में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय पहुँचे। जहां मीडिया द्वारा डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से सुशांत सिंह मौत में सवाल में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर बिहार में रिया के खिलाफ सुशांत सिंह के पिता द्वारा केस नहीं किया गया तो आज रिया चक्रवर्ती के इतने बड़े ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा नहीं होता। आज तक सुशांत के मामले के दौरान ड्रग्स कनेक्शन में 12 से अधिक जेल जा चुके है। अभी जांच चल रही है सीबीआई और एसीबी की।

उन्होंने कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बिहार का बेटा था। बहुत रहस्मय ढंग से उसकी मौत होती है। मौत होने के बाद उसे आत्महत्या बताया गया। जब जांच होती है जिसका कोई नतीजा नहीं निकला तो मुंबई पुलिस ने उसको आत्महत्या का मामला घोषित कर दिया जाता है। डीजीपी ने मीडिया को बताया कि 14 से 21 जून तक सुशांत मामले को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। उनके बूढ़े, बीमार, लाचार बाप हैं। एक डेढ़ महीने के बाद सुुशांत के पिता हमारे पास आते हैं और बोलते हैं कि इसमें बहुत बड़ी साजिश है। जिसके कई लोग जिम्मेवार हैं। फिर वह पूरी कहानी बताते हैं।

उनके बताए हुए स्टेटमेंट के आधार पर बिहार में मुकदमा दर्ज होता है। फिर बिहार की टीम का गठन किया जाता है और टीम मुंबई जाती है।मुंबई जाने पर बिहार के टीम के साथ क्या-क्या हुआ सबको पता है। मुंबई की पुलिस कहती है आपको केस करने का अधिकार नहीं है। और ना ही अनुसंधान करने का अधिकार है।आप वापस जाइए। अधिकारियों के साथ मुंबई में दुर्व्यवहार होता है।एकआईपीएस अधिकारी को होम कवरन्टीन कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में सहयोग नहीं किया मैं उनको वापस बुला लेता हूं।

डीजीपी श्री पांडेय ने कहा कि हमारी सरकार सुुशांत मामले को सीबीआई जांच के लिए भारत सरकार के पास भेजती है। सीबीआई अनुसंधान कर रही है। तब रिया चक्रवर्ती सर्वोच्च न्यायालय में जाती है। फिर उनका पक्ष आता है कि सीबीआई और बिहार पुलिस मामले की तहकीकात नहीं करें। मुंबई पुलिस पर ज्यादा विश्वास रहता है। फिर माननीय सर्वोच्च न्यायालय हम लोग के पक्ष में फैसला करता है और सीबीआई को केस ट्रांसफर किया जाता है। उसके बाद ही यह ड्रग रैकेट का मामला आया। हमने केस नहीं किया होता तो कौन जानता कि रिया का इतना बड़ा ड्रग्स से कनेक्शन है। बॉलीवुड का ड्रग्स से कनेक्शन है।

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सुुशांत मामले को अगर बिहार पुलिस नहीं उठाती तो कैसे ड्रग्स का मामला सामने आता। ड्रग्स मामले में ही 12 से अधिक लोग जेल जा चुके है। यह तो शुरुआत है। मैंने सबको कहा मैंने क्या गलत किया है । सुप्रीम कोर्ट ने भी हमारे केस करने की बात को सही माना। हमारे सभी पहलुओं को उन्होंने सही ठहराया। हमारे सारे स्टैंड पर सर्वोच्च न्यायालय का मुहर लग गया। सुशांत सिंह मौत मामले में इंसाफ जरूर मिलेगा।
- जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहणदेशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम साइबर जागृति अभियान के तहत वित्त मंत्री ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश रायगढ़…
- 15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, जिला पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगारायगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय…
- खरसिया में HPCL के नाम पर नकली हाइड्रोलिक ऑयल बेचने का आरोप, दुकानदार के खिलाफ अपराध दर्जरायगढ़. खरसिया शहर में नामी कंपनी HPCL (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के ब्रांड का कथित तौर पर डुप्लीकेट उत्पाद बेचने…
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान, आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्थारायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए रायगढ़…
- साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एकरायगढ़ : प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से…
- सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, भारत माता की जय” के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्रसम्बलपुरी। केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही…
- रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी हुए शामिलरायगढ़ । वंदे मातरम् की भावना को समर्पित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय रायगढ़ में रिमझिम बारिश…
- रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत, निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन, शीघ्र ही शुरू होगी मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधारायगढ़. स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की साधारण सभा (स्वशासी…
- Raigarh News:तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार जगरसाय राठिया को कुचला, मौके पर ही मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्ताररायगढ़। रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी से अपने गांव लौट रहे एक ग्रामीण…
- सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय, फर्जी KYC से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक, साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की दी जानकारीरायगढ़ । साइबर अपराधों से बचाव को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण, वाहन चालकों को दूर से नजर आएंगे दुर्घटना संभावित स्थान, लगाए गए रिफ्लेक्टिंग रेडियमरायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार…
