मोहनियां कैमूर। मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के समीप एक गैरेज से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को दूसरे दिन भी एक क्विंटल गांजा बरामद किया है. हालांकि तस्कर पुलिस को देख भागने में सफल रहा है.कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मोहनिया पुलिस को गुप्त सूचना के तहत जानकारी मिली थी पटना मोड़ के समीप एक गैरेज में भारी मात्रा में गांजा तस्करी के लिए ला कर रखा गया है।
सूचना पर पहुंचे मोहनिया थाना अध्यक्ष दल बल के साथ गैरेज में पहुंच गए और छापेमारी करना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस को देखकर गाजा तस्कर वहां से फरार हो गए थे। इस दौरान उक्त गैरेज से एक क्विंटल गांजा पुलिस ने बरामद किया है. बता दें कि कैमूर पुलिस ने रविवार को भी दुर्गावती थाना क्षेत्र से एक घर मे छापेमारी कर 95 कीलो गाजा बरामद किया था साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया था.उनके पास से दो लाख 95 हजार रुपया भी पुलिस बरामद किया था.
