भभुआ कैमूर। विगत एक साल पहले कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मी से हुए लूटकांड मामले तीन लुटेरे को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।इनके पास से लूटी गई एक बाइक व दो मोबाइल को बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए लुटेरे की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह का पुत्र शुभम कुमार सिंह, अवधेश तिवारी का पुत्र संजीव कुमार व सोनहन थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी मोती सिंह का पुत्र जय कुमार सिंह के रूप में हुई है।इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।
एसपी ने बताया कि 14 अक्टूबर 2019 कोमोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मी शिवजी सिंह ने मोहनियां थाना को सूचना दी थी कि उनके साथ तीन अज्ञात लोगों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस कांड में अनुसंधान शुरू किया गया। जिसमें पता चला लूटी गई मोबाइल गुजरात में इस्तेमाल की जा रही है।
इस बीच अनुसंधान में पता चला कि दुबौली का जय कुमार सिंह वह मोबाईल उपयोग कर रहा है। इसके बाद मोहनियां थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। इससे पूछताछ की गई तो बताया कि इस घटना में शुभम कुमार सिंह व संजीव कुमार के नाम सामने आया।इनकी निशानदेही पर पुलिस ने शुभम व संजीव को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि शुभम सिंह पर दुर्गावती थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है और वह जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले इसने अपने पिता को शराब पीकर मारपीट किया था। जब उस सूचना के आधार पर पुलिस पकड़ने गई तो वह फरार हो गया था। वही जय कुमार इंट्री माफिया का कार्य करता है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही तीनों को जेल भेजा जा रहा है।
- वन्यजीव हाथियों को प्रताड़ित करने और लोगो को दुष्प्रेरित करने वाले 02 मुख्य आरोपी गिरफ्ताररायगढ़: विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था, जिसमें रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत घरघोड़ा…
- टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 06 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा किया गया सम्मानित ।बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा कर्मचारियों को…
- रायगढ़ जिले के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति का इंतजार खत्म, शासन ने जारी की सूचीरायगढ़। लंबे समय से जिस सूची का इंतजार राजनीतिक गलियारों में हो रहा था, वह आखिरकार सामने आ गई। राज्य शासन…
- “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्ताररायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “अभियान…
- मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार, 17 वर्षीय बालिका को बेचने की साजिश में शामिल फरार आरोपी रामा चौहान धरमजयगढ़ पुलिस गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गयारायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए…
- नाद मंजरी और मंगलम महाउत्सव में रायगढ़ की बेटियों ने जीते कई पुरस्कारकुछ उजली सी होकर महकती है बेटियाँ। बुलंदियों पर ऊँची उड़ाने भरती हैं बेटियाँ,। उड़ान भरने को, कुछ कर दिखाने को…
- इनरव्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल द्वारा चिकित्सकों का सम्मानरायगढ़:- चिकित्सक दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल द्वारा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों…
- अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत रायगढ़ के 34 विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव एवं पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन1800 से अधिक विद्यार्थी हो रहे लाभान्वित, नए सत्र में शैक्षणिक संसाधनों का विस्तार रायगढ़ । अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की…
- RAIGARH NEWS : 17 साल पुराने दुकान आबंटन विवाद में कोर्ट सख्त, सरपंच-सचिव समेत तीन पर FIR दर्ज करने का आदेशरायगढ़। जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुडुमकेला में गरीबी उन्मूलन योजना के तहत बने नाई और…
- भाजपा में मचा सियासी हलचल: कार्यकर्ता रवि भगत का त्यागपत्र वायरल, व्हाट्सएप ग्रुपों में चर्चा तेजरायगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के संगठन में उस समय हलचल मच गई जब लैलूंगा क्षेत्र के कार्यकर्ता रवि भगत…
- शिक्षा के मंदिर पर दाग: कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाए अश्लील मैसेज भेजने के आरोपलैलूंगा। शिक्षा का मंदिर तब सवालों के घेरे में आ जाता है, जब गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते की मर्यादा…
- डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले गिरोह पकड़ाया, संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार,थाना में एफआईआर दर्ज, टीम ने सरसीवां क्षेत्र के गाड़ापाली गांव में घेराबंदी कर पकड़ासारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में किसानों को डीएपी खाद के नाम पर कथित रूप से ठगने वाले गिरोह का कृषि विभाग एवं…
- कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार, ढिमरापुर रोड पर राहगीर से ₹15,200 की लूट करने वाले दोनों आरोपी दबोचे गएरायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर रोड पर हुई लूट की वारदात…
