रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण से स्थिति लगातर बिगड़ रही है और इस जिले के आंकड़े छत्तीसगढ़ के अन्य जिलांे से सबसे ज्यादा है और नंबर वन पर रायगढ़ जिला कोरोना मरीजों के साथ-साथ कोरोना से होने वाली मौत पर आ गया है।
इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसएन केशरी भी मानते हैं कि अन्य जिलों की अपेक्षा रायगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है और आने वाले समय में यह स्थिति और बिगड सकती है। उनका कहना है कि प्रतिदिन दो से तीन हजार केस अनुपात के हिसाब से आ रहे हैं और अभी भी 9 हजार से अधिक एक्टीव केश हैं। उनका कहना है कि बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते जिले में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की गई है और 13 सौ लोग अभी भी अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं जिन्हें आक्सीजन बेड व वेटिलेंटर की सुविधा भी दी गई है। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि जिले मंे बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन अनिवार्य है और जिस घर में एक भी कोरोना मरीज मिलता है तो पूरे घर को कोरोना संक्रमित माना जाएगा। चूंकि बिगड़ती स्थिति को देखते हुए घरों से निकलना खतरे से खाली नही है। बातचीत के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों मंे भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढी है और इसका कारण है लोगों मंे बढती लापरवाही। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा निर्देश के बाद भी शादी व छट्ठी के अलावा अन्य कार्यक्रमांे में जुटने वाली भीड इसका मुख्य कारण है।
302
