कोरोना संक्रमित 4 अपचारी बालक फरार, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से भागे सभी, पुलिस जांच में जुटी

by Kakajee News

महासमुंद। शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बरोंडा बाजार से 4 अपचारी बालक फरार हो गए हैं, इनमें दो बालक बलौदाबाजार और 2 महासमुंद के बालक हैं, यह चारों अपचारी बालक कोरोना से संक्रमित थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद से कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं कोरोना संक्रमित बच्चों के फरार होने के से क्षेत्र में भी लोग चौकन्ना हो गए हैं। इस घटना से शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आयी है।

Related Posts

Leave a Comment