आज रायपुर पहुंचेगी 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन, टीकाकरण में आएगी तेजी

by Kakajee News

रायपुर । वैक्सीन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आज दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट से 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन की खेप रायपुर पहुंचेंगी। पहुंचने वाली वैक्सीन में केंद्र और राज्य सरकार की दोनों की वैक्सीन शामिल है। इनमें राज्य सरकार की 2 लाख 97 हजार 110 वैक्सीन है। जो 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। खेप में 3 लाख 47 हजार 300 कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार 45+ के लिए भी वैक्सीन आज भेज रही है। प्रदेश में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के बाद एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कस का वैक्सीनेशन बंद हो गया था। वहीं अब वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद फिर से टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ सकती है।

Related Posts

Leave a Comment