कोविड-19 की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स

by Kakajee News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों को कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को अधिकारियों के साथ हुई हाई लेवल मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, ”अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उससे लड़ने के लिए हमें पहले से तैयार रहना होगा, आज अधिकारियों के साथ बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए- 1. तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए बनाएंगे विशेष टास्क फोर्स, 2. पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं का पहले से बेहतर प्रबंधन”
देश में COVID-19 की तीसरी लहर की चिंताओं के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार दोपहर 12 बजे एक हाई लेवल समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मुख्य सचिव भी बैठक में मौजूद रहे। इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली को कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए।

Related Posts

Leave a Comment