धरमजयगढ़ विधानसभा के खस्ता हाल
सड़कों को लेकर घरघोड़ा मंडल ने दिया ज्ञापन

by Kakajee News

रायगढ़/ भारतीय जनता पार्टी मंडल घरघोड़ा की आवश्यक बैठक सामुदायिक भवन नावापारा घरघोड़ा में मंडल प्रभारी आलोक सिंह के आतिथ्य में व मंडल अध्यक्ष सहनु पैंकरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुये मंडल प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार यहॉ की जनता के साथ छलावा कर रही है। समाज का हर वर्ग युवा, महिला, किसान, कर्मचारी, सभी इनके कार्यप्रणाली से त्रस्त आ चुके है। कार्यकर्ताओ से आगामी चुनाव को लेकर अभी से कमर कसने को कहा। बैठक के उपरांत धरमजयगढ़ विधानसभा के जर्जर सड़कों को लेकर घरघोड़ा एस.डी.एम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय विधायक के उपर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुये भाजपाईयों ने कहा कि इनको यहॉ के विकास से कोई सरोकार नहीं है। ये केवल अपने नेताओ की परिक्रमा करने में ही मस्त हैं। जनता जर्नादन को झुठे वादे कर सत्ता में आई भूपेश सरकार इतनी जल्दी अपने राजनैतिक एवं समाजिक कर्तव्यों को भुल जायेगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था, पर यह तो कांग्रेस की परंपरा रही है, सत्ता भोग के आगे इनको कोई विकल्प नहीं दिखता है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता को हमेशा समाज की सेवा करने का माध्यम ही माना है। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें 15 वर्ष अपनी सेवा का अवसर दिया, रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाया। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिये कई जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जिसका लाभ आज भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है। 15 वर्ष के शासनकाल के बाद प्रदेश की जनता ने हमें विपक्ष में रहने का जनादेश दिया जिसका सम्मान करते हुये भाजपा ने पुरे दो वर्ष भूपेश सरकार को दिये ताकि वो अपने वादे पुरे करे परंतु भूपेश सरकार ने भी अपनी कांग्रेसी परंपरा को निभाते हुये, जनता के हितो के साथ खिलवाड़ किया है। अब भारतीय जनता पार्टी अपने विपक्ष धर्म का निर्वहन उसी उर्जा के साथ करेगी जिस उर्जा से सत्ता का संचालन जनकल्याण के लिये होता था। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण करवाने के लिये अब भाजपाई संकल्पित है। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ विधानसभा के खस्ता हाल सड़के घरघोड़ा-धरमजयगढ़, घरघोड़ा-छाल, घरघोड़ा-कया को तत्काल मरम्मत व निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि यदि 10 दिवस के भीतर प्रशासन इस विषय में कोई कार्यवाही नहीं करता है तो भाजपा मंडल घरघोड़ा के द्वारा सड़क की लड़ाई सड़क पे उतरकर करी जायेगी। आज कि बैठक में जिला भाजपा के महामंत्री अरुणधर दीवान, प्रदेश महामंत्री (अल्प संख्यक मोर्चा) शकील अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष शीषु सिन्हा, जनेष्वर मिश्रा, राधेष्याम राठिया, नरेश पंडा, सुनील ठाकुर, सुशीला ठाकुर, संतोष राठिया, श्याम भोजवानी, श्रवण राठिया, पूनम चौहान, अंकिता चौधरी, रंजीत कन्नौजिया, अबुजर खान, राधे गुप्ता, परशु बेहरा, सोनू सिदार, रितेष शर्मा, बच्चन राठिया, छेदी पैंकरा, राजू पंडा, गुरनाम सिंह, विकास केशरवानी, सुकांति महंत, अजीत गुप्ता, राजेष महंत, गजेन्द्रो पैंकरा, मनोज निषाद सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री डॉ. राजेश पटेल ने किया।

Related Posts

Leave a Comment