भभुआ कैमूर। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तिथि 28 अक्टूबर जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। विभिन्न पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार कार्य मेंं तेजी लाना शुरू कर दिया गया है और प्रत्याशी के साथ उनके कार्यकर्ता बड़े-बड़े नेता भी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी एक करने मेंं जुटे हुए हैं। ज़िले में चुनावी प्रचार शुरू हो गया है । नामांकन प्रक्रिया के बाद अब चुनावी जनसभा व रैलियां शुरू हो गयी है।
आज कैमूर जिले के भभुआ शहर के नगरपालिका मैदान में जाप के संरक्षक पप्पू यादव और चंद्रशेखर रावण की पहली चुनावी सभा होने जा रही है। इसकी जानकारी जाप प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव और आज़ाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर रावण का भभुआ में आगमन होने जा रहा है।
दोनों बड़े नेता भभुआ स्थित नगरपालिका मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसमे भभुआ से प्रत्याशी रामचंद्र यादव,चैनपुर से प्रत्याशी अरशद हुसैन खान, मोहनिया से प्रत्याशी मुकेश माही, रामगढ़ से प्रत्याशी इलियास हुसैन अंसारी के पक्ष में वोट मांगेंगे।
