वार्ड नं. 26 में पार्षद पिंकी ने किया राशन वितरण

by Kakajee News

रायगढ़। वार्ड क्रमांक 26 की सक्रीय पार्षद श्रीमती पिंकी विमल यादव के द्वारा अपने पार्षद मद से एवं अपने स्वयं के खर्चे से वार्ड के जरुरत मंद व्यक्तियों को सूखा राशन का वितरण कर जन सेवा में अपनी बढ चढ़कर जिम्मेदारी निभा रहे है। कोरोना संक्रमण काल में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है साथ ही मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कर सभी वार्ड वासियो को कोरोना संक्रमण से बचाव करने की जानकारी भी दे रही है श्रीमती पिंकी विमल यादव ने बताया की इस भीषण महामारी से समस्त वार्डवासियों को कोरोना संक्रमण बचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है साथ ही कोई भी जरुरत मंद व्यक्ति की इस संक्रमण काल में सेवा करना ही मेरा प्रथम ध्येय है पार्षद द्वारा अपने वार्ड में लगभग सभी जरुरत मंद व्यक्तियों तक सूखा राशन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment