ऑनलाइन दवा खरीदने चला शख्स, मोबाइल पर आया OTP बताते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख

by Kakajee News

कोरोना वायरस के इस भयानक वक्त में जहां लोग अपनी आंखों के सामने अपनो को खो दे रहे हैं वहीं दवाइयों का नाम पर धोखधड़ी के मामले भी नहीं थम रहे। ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। यहां पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने फोन पर ऑनलाइन दवाएं खरीदने के लिए ओटीपी साझा किया था। जिसके बाद उसके अकाउंट से 1.81 लाख रुपये उड़ा लिए गए।
पुलिस ने बताया कि नागपुर के परटे नगर निवासी यह व्यक्ति रविवार शाम को कुछ दवाएं खरीदने के लिए एक मेडिकल शॉप पर गया था, लेकिन वह नहीं मिली। वह अपना घर लौट आया और दवाओं की ऑनलाइन खरीदने की कोशिश में लग गया। तभी उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने उसे बताया कि वह उसके घर पर दवाएं पहुंचा देगा।

OTP बताते ही अकॉउंट साफ
इसके बाद शख्स ने उसे एक मेडिसन सप्लायर मानते हुए अपना क्रेडिट कार्ड नंबर साझा किया और मांगने पर ओटीपी भी दिया लेकिन इसके आधे घंटे के भीतर उसके बैंक खाते से 1 लाख 81 हजार 4 सौ 70 रुपये निकाल लिए गए। मंगलवार को मामले में आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment