अविभाजित मघ्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ शक्रजीत नायक का निधन हो गया।स्वर्गीय नायक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और आज सुबह रायपुर के बालाजी अस्पताल में सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।उनके निधन से कॉंग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्रियों और नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।पूर्व मंत्री के बेटे रायगढ विधायक प्रकाश नायक रायपुर से रायगढ के लिए निकल रहे हैं उनकी अंतिम यात्रा रायगढ में ही सम्पन्न होगी।