मध्य प्रदेश के भोपाल में एक महिला ने पांच साल पहले अपने पति की हत्या करने की बात कबूल की है। महिला ने पति की हत्या का खुलासा तब किया जब उससे उसके प्रेमी की मौत के बारे में पूछताछ की जा रही थी। आपके बता दें कि महिला का प्रेमी को और नहीं उसके भाई का पति यानी उसके देवर था। इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पुलिस भोपाल के कोलार इलाके में एक मौत के मामले की जांच कर रही थी।
शुक्रवार को भोपाल में सुअरों द्वारा खायी जा रही एक लाश मिली। पुलिस जांच के दौरान, पीड़ित की पहचान मोहन के रूप में हुई, जो दामाखेड़ा के एक झुग्गी इलाके में अपनी भाभी और उसके बेटे के साथ रहता था। पीड़िता की शिनाख्त के बाद पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
पुलिस के अनुसार मोहन की मौत के बारे में पूछे जाने पर महिला ने अपने देवर की मदद से पति की हत्या करना स्वीकार किया। पांच साल बाद उसने अपने देवर की हत्या कर दी।
महिला ने कबूल किया कि उन दोनों ने उसके पति की हत्या इसलिए की थी क्योंकि वे साथ रहना चाहते थे। उन्होंने शव को घर में ही दफना दिया। तब से वह अपने देवर मोहन और अपने बेटे के साथ एक ही घर में रह रही थी। हालांकि हाल ही में उन दोनों के बीच हुए झगड़ों के चलते महिला ने अपने बेटे की मदद से मोहन की हत्या कर दी। उसके बाद उसके बेटे ने शव को कालियासोत नदी में फेंक दिया।
महिला के कबूलनामे के बाद, पुलिस ने शनिवार को उसके पति के अवशेषों का पता लगाने के लिए उसके घर की खुदाई की और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
372
