कोरोना वायरस से उबरने के दौरान अपने आहार में जरूर शामिल करें ये चीजें

by Kakajee News

हम सभी जानते हैं कि यह वायरस कितना संक्रामक है और हमें अपने फेफड़ों में वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी सावधानियां बरतने की जरूरत है। डॉक्टर्स-विशेषज्ञ हमें हमारे इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन,विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार खाने का सुझाव देते हैं। आइए आपको बताते हैं उन डाइट्स के बारे में जो कोरोना से रिकवरी के दौरान खानी चाहिए।
COVID-19 से उबरने के दौरान प्रोटीन आपके आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। इसमें अमीनो एसिड होते हैं जो हानिकारक रोगजनकों से लड़ते हैं। शाकाहारी लोग दाल, फलियां, डेयरी उत्पाद, सोया, नट्स और बीजों का सेवन कर सकते हैं जबकि मांसाहारी लोग मांस, चिकन अंडे और मछली का सेवन कर सकते हैं।
ताजे फल और सब्जियां फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो हमारे इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। पपीता, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, संतरा, और अन्य खट्टे फल जो विटामिन-सी से भरपूर होते हैं और ये फल हमारे शरीर में एंटीबॉडी बनाते हैं और हमें कोरोना से जल्दी रिकवरी में मदद करते हैं।
तरल पदार्थ किसी भी तरह की बीमारी से उबरने में अहम भूमिका निभाते हैं। चाहे वो एक हल्का बुखार हो या कोविड-19 जितना गंभीर संक्रमण। आप दिन भर में खूब पानी पिएं। इसके अलावा आप सूप और हर्बल टी भी ले सकते हैं। कैफीन और मीठे रस के सेवन से बचें।
वायरस से लड़ने के लिए आपको कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे बाजरा, जई, चावल और स्टार्च वाली सब्जियां जैसे आलू, शकरकंद का सेवन करना चाहिए। वायरस से लड़ाई के दौरान नमक और चीनी का सेवन कम करें। अपने नियमित के बजाय आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करें और ऐसे भोजन से बचें जिसमें ज्यादा सूगर हो, जैसे कुकीज़, चॉकलेट और केक ह।

Related Posts

Leave a Comment