कहते हैं कि मोहब्बत में इंसान अंधा हो जाता है। प्यार में पड़ा इंसान सबकुछ भूल जाता है। न तो जाति-बिरादरी की चिंता रहती है और न ही किसी धर्म की। ऐसा ही मामला यूपी के पीलीभीत जिले से सामने आया है। यहां की रहने वाली युवती को उत्तराखंड के प्रेमी से मोहब्बत हो गई। प्रेमी और प्रेमिका दोनों दूसरे समुदाय के थे, इस वजह से परिजनों को यह बात नागवार गुजरी, लेकिन युवक-युवती एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे तो एक साथ रहने की ठान ली। एक दिन रात में युवती ने परिजनों को खाना खिलाया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुलाया। परिजन जब खाना खाकर सो गए तो प्रेमिकी प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर में युवती के न होने की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उनके पैरों तले मानो जमीन ही खिसक गई हो। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों अलग-अलग समुदाय के होने से पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
पूरनपुर की रहने वाली एक युवती का उत्तराखंड के जनपद उधमसिंहनगर के कस्बा नानकमत्ता निवासी किशन सरकार से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका युवती के परिजनों ने कई बार विरोध भी किया। इसके बावजूद दोनों का मिलना जुलना कम नहीं हुआ। गुरुवार रात 8 बजे युवती ने फोन कर अपने प्रेमी को बुला लिया। इसके बाद परिजनों को खाना खिलाने के बाद उसके साथ नौ दो ग्यारह हो गई। मामले की भनक लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। खोजबीन के बाद सच्चाई सामने आने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती के पिता ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया आरोपी घर में रखा सोने का सामान और नगद रुपए भी ले गया है। मामला दो समुदाय का होने पर पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल हरीश बर्धन ने बताया गैर समुदाय की युवती को ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द दोनों की बरामदगी की जाएगी।
266
