नाइजीरिया के राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट बंद करने वाला ट्विटर अब गिड़गिड़ा रहा है…नाइजीरिया में 1 सेकेंड में ट्विटर के 1 करोड़ 80 लाख अकाउंट सस्पेंड

by Kakajee News

नाइजीरिया।ट्विटर की नीली चिड़िया चहक चहक कर पूरी दुनिया में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के झूठे गीत गा रही थी… नियम कानून के नशे में रहने वाले ट्विटर के मालिक जैक डोर्सी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया था

जैसे ही नाइजीरिया के राष्ट्रपति का अकाउंटर सस्पेंड हुआ कुछ घंटे बाद पूरे नाइजीरिया में ट्विटर पर प्रतिबंध लग गया और एक झटके के अंदर नाइजीरिया के ट्विटर से 1 करोड़ 80 लाख ट्विटर अकाउंट गायब हो गए

एक झटके के अंदर ट्विटर नाइजीरिया के अंदर भिखमंगा हो गया.. नाइजीरिया में ट्विटर के अधिकारी अपना सा मुंह लेकर रह गए… वो अब जैक डोर्सी को गरिया रहे हैं… अच्छी खासी चलती हुई नौकरी का अब क्या हो गया ? ट्विटर के सब अधिकारियों के होश फौरन ठिकाने लग गए

नाइजीरिया में एक बहुत बड़ा गृहयुद्ध हुआ था… इस गृहयुद्ध में 10 लाख लोग मारे गए थे। इसी गृहयुद्ध पर नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहरी ने एक विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था

लेकिन अब यही ट्विटर किसी तरह से नाइजीरिया की सरकारें से मिन्नतें कर रहा है। उसने अब तक वहां एक बार भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वाला कसीदा नहीं पढ़ा है… क्योंकि वहां ना कोई अदालत है और ना कोई सुनवाई

इस तरह की तानाशाही वाली कंपनियों को नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने बिलकुल ठीक जवाब दिया है

Related Posts

Leave a Comment