खुद को चुनाव में हराने वाले शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई पर, ममता बनर्जी ने दर्ज कराया चोरी का मामला नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से खुद की हार बर्दाश्त नहीं कर पाईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की उड़ रही धज्जियांपश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की उड़ रही धज्जियां

by Kakajee News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के चुनाव निपटने के साथ अब वहां पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, वहीं इस सबके बीच पश्चिम बंगाल के कांथी में बीजेपी नेता सुवेन्दु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, बताया जा है कि सुवेन्दु के खिलाफ यह मामला टीएमसी की उस शिकायत के बाद दर्ज किया गया है जिसमें टीएमसी ने आरोप लगाया है कि अधिकारी व
और उनके भाई ने नगरपालिका से राहत सामग्री की चोरी की है।

गौर हो कि सुवेन्दु अधिकारी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को करारी मात दी थी।
कांठी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य रत्नदीप मन्ना ने कांठी पुलिस स्टेशन में एक जून को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई कांठी नगर पालिका के पूर्व म्यूनिसिपल चीफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत पर सुवेन्दु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment