रायपुर। “छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री” मामले में भूपेश कैबिनेट के दो मंत्री आमने सामन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा पार्टी हाईकमान देगी निर्देश, कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा 5 साल के लिए बनती है सरकार और मुख्यमंत्री।
छत्तीसगढ़ में ढाई साल में मुख्यमंत्री बदले जाने का मुद्दा एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है। इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कैबिनेट के दो मंत्री आमने-सामने हैं। दरअसल जहां एक ओर सेकंड सीएम के फेस कहे जाने वाले, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस निर्णय को पार्टी हाईकमान के ऊपर छोड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य और मंत्री रविंद्र चौबे ने यह साफ कर दिया कि, किसी भी प्रदेश में सरकार 5 साल के लिए बनती हैं और मुख्यमंत्री भी।
. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के बदले जाने को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं अब इसकी तुलना, पंजाब के अस्थिर सरकार से की जा रही है। ऐसे में डिफेंस में आए कांग्रेस के मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में यह साफ कर दिया कि, मुख्यमंत्री बदले जाने का निर्णय पार्टी के हाईकमान ही लेगी। खुद मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह साफ कर दिया कि वह इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते। मुख्यमंत्री बदले जाने की बात मौखिक रूप से हुई थी और यह उसी तरह से देखी जाएगी। इस विषय को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगा।
वहीं पार्टी के ही वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे का अपना तर्क है उन्होंने छत्तीसगढ़ में सीएम बदला जाए या नहीं इस विषय को लेकर कैबिनेट के दूसरे मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र चौबे ने साफ कर दिया कि, किसी भी प्रदेश में सरकार बनती है 5 साल के लिए, लिहाजा मुख्यमंत्री भी 5 साल ही रहेगा। बात साफ है कि, छत्तीसगढ़ कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री चौबे नहीं चाहते कि, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदले जाने की बात हो। लिहाजा उन्होंने बड़े ही सरल और सहज ढंग से इस बात को स्पष्ट कर दिया है। यह साफ है कि, मंत्री रविंद्र चौबे और टीएस सिंहदेव इस विषय को लेकर अपनी बात रखी हालांकि दोनों ही कैबिनेट मंत्री अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर ही छोड़ रहे हैं।
