ऐन टाईम में बदला आम सभा के स्टेज में लगा बैनर

by Kakajee News

रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ आगमन के दौरान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी का एक और नमूना उस वक्त देखने को मिला जब मिनी स्टेडियम में आयोजित आम सभा के लिए बने स्टेज में लगे बैनर को सुबह-सुबह बदल दिया गया। बताया जाता है कि इस बैनर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे और खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, धरमजयगढ1 विधायक लालजीत राठिया, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगडे और रायगढ़ महापौर जानकी काटजू का फोटो लगा था लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का फोटो गायब था। जिसके चलते निराकार पटेल के समर्थक एवं अन्य कांग्रेसियों ने आपत्ति जाहिर की और इस आपत्ति के तुरंत बाद स्टेज के उस बैनर को उतारकर फिर से नया बैनर लगाया गया जिसमें निराकार पटेल की फोटो लगी थी। यहां यह बताना लाजमी होगा कि कल से लेकर अभी तक बैनर पोस्टरों में अपने-अपने अकाओं व गुटबाजी से जुडे नेताओं ने कहीं विधायक तो कहीं जिला पंचायत अध्यक्ष तो कहीं महापौर, तो कहीं सभापति की फोटो गायब मिली। जिससे साफ जाहिर होता है कांग्रेस में गुटबाजी उफान पर है।
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह बैनर जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया था और गलती बताने पर यह बैनर उतार कर बदला गया है।

Related Posts

Leave a Comment