इसे कहते हैं बेइंतहा प्यार! पत्नी के लिए पति ने स्कूटी से नाप दी 500 किलोमीटर की दूरी, जानें मामला

by Kakajee News

आपने ये तो सुना होगा कि प्यार में लोग किसी भी असंभव को संभव बना देते हैं। अपने प्यार की खातिर वे बिना सोचे समझे कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। पति-पत्नी के प्यार का ऐसा ही जीता-जागता उदाहरण बिहार के पूर्णिया जिले में देखने को मिला। यहां पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने लगभग 500 किलोमीटर की दूरी को स्कूटी से नाप दिया। इस दौरान पुलिस थाने में भी उसने एक रात गुजारी
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के संदीप कुमार की शादी दो साल पहले हुई थी। वह पत्नी के मायके जाने से इस कदर नाराज था कि स्कूटी से ही 495 किलोमीटर की दूरी तय करके पूर्णिया पहुंच गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शनिवार की रात असामाजिक तत्वों के परेशान होने की वजह से उसने खजांची हाट (केहाट) सहायक थाना में आकर शरण ली।

पत्नी से मिलने पहुंचा उसके मायके
केहाट के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि संदीप कुमार अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। उसकी पत्नी अचानक मायके चली गई। काफी कोशिश के बाद भी जव वह मायके नहीं आई तो उसने मायके जाकर उससे मिलने का फैसला लिया। पुलिस ने जब उससे पहचान पत्र की मांग की तो वह नहीं दिखा पाया। इसपर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला स्थित पटेरिया फाजिल नगर थाना पुलिस से संपर्क साधा। संदीप के पिता ने पुलिस से उसे थाने में ही रखने का अनुरोध किया।

पत्नी से बात करने पर माना
थाना प्रभारी ने बताया कि संदीप कुमार के पिता ने फोन पर बताया कि संदीप पत्नी के मायके जाने से काफी परेशान है। परिजनों ने पूर्णिया से ही संदीप की बात उसकी पत्नी से कराई और उसने लौटने को हामी भरी। इसके बाद संदीप माना।

Related Posts

Leave a Comment