दो युवकों ने किया नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला, एक गिरफ्तार

by Kakajee News

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने दस वर्षीय बालक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इस हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। बालक के पिता ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित के परिवार ने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसके मुताबिक जानसठ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में रहने वाले बच्चे को युवक रविवार को गन्ने के खेत में ले गए जहां उन्होंने बालक के साथ दुष्कर्म किया। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। थाना प्रभारी डी के त्यागी ने बताया कि आरोपी गौरव और सेठल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गौरव को गिरफ्तार किया जा चुका है और सेठल को पकड़ने के प्रयास जारी है।उन्होंने बताया कि पीड़ित बालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Posts

Leave a Comment